परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गोरखपुर। रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 व 11 के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। निदेशक विवेक कुमार श्रीवास्तव व प्रशसिका विनीता श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनुपम श्रीवास्तव व उप प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने भी सभी सफल बच्चों को शुभकामनाएं दीं व शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।