फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.200 किलोग्राम गांजा, नकदी और बोलरो बरामद की गई है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्स में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना के आधार पर सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा और नगर थानेदार देवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। पोखरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक गाड़ी में चार संदिग्ध युवकों पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे इन युवकों से पूछताछ शुरू की तो वे सकपका गए। तलाशी में पुलिस ने गांजे के साथ, सौ भांग की गोलियां व पुड़िया के अलावा 15,790 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में इनकी पहचान गोंडा जनपद के कोतवाली देहात के ग्राम कैथोला निवासी छन्नू सिंह, राजेश सिंह और करनैलगंज थाना के ग्राम बालपुर हजारी निवासी राजेश तिवारी व कटरा बाजार के अशोकपुर पूरे बंजरिया निवासी इंद्र कुमार मिश्र के रूप में हुई। थानाध्यक्ष डीके मिश्र ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि तस्कर बाहर के जिलों से गांजा लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें