फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में फायरिंग बच्ची की मौत

Fri, 08 Dec 2017 11:45 PM IST
deoria
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
देवरिया। शादी व अन्य मौके पर हर्ष फायरिंग पर रोक की अनदेखी एक बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुई। मदनपुर क्षेत्र के अम्मा पांडे गांव में शुक्रवार देर रात बारातियों की ओर से हुई हर्ष फायरिंग की चपेट में आकर स्टेज पर दुल्हन के पास बैठी महेश यादव की सात साल की बेटी डिंपी की मौत हो गई। बारात रुद्रपुर के रामलक्षन से सटे गांव अम्मा पांडे में संजय यादव के घर आई थी। शादी समारोह के बीच हर्ष फायरिंग से बच्ची की जान जाने पर बारातियों में भगदड़ और घरातियों में कोहराम मच गया। शादी की रस्में भी बीच में रुक गईं। एसओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक फायरिंग के आरोपी भाग गए। ग्रामीणों के बीच तनाव देख गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें