फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों के दबाव में पति पर दर्ज हुआ केस: डॉक्टर गुंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। शारदा देवी मेमोरियल डिग्री कॉलेज की प्रबंधक एवं यादव महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर गुंजन यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन विरोधियों के दबाव में अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज किया है। मुकदमे की कार्रवाई इस बात की ओर इशारा करती है कि उनके राजनीतिक कॅरियर को समाप्त कर दिया जाए। आगे कहा कहा कि केंद्रीय रक्षा विभाग में कार्यरत उनके पति पर अनायास कार्रवाई किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है। मंगलवार को महाविद्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को गोरखपुर जनपद के भीटी रावत के शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय में यादव महासम्मेलन का आयोजन था। उसमें शामिल होने के लिए युवा कार्यकर्ता अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। संयोग से उनके महाविद्यालय और उक्त स्थान का नाम मिलता-जुलता होने के कारण भ्रमित होकर मगहर महाविद्यालय में पहुंच गए। जहां पर कोतवाली प्रभारी व मगहर चौकी इंचार्ज के परीक्षण के अनुसार एक बुलेट मोटरसाइकिल में लगे साइलेंसर से फायरिंग होने की आवाज मिली। परीक्षण के उपरांत संतुष्ट होने के बावजूद कोतवाल खलीलाबाद ने फायरिंग किए जाने और बिना अनुमति जुलूस निकालने के संबंध में उसके पति और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। जबकि इस रैली से महाविद्यालय व उनके पति का कोई संबंध नहीं है और न ही उनके पति आरबी यादव का इस रैली व संगठन से कोई सरोकार था। इसके बावजूद भी कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित कुछ मामलों को जोड़कर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने उक्त मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें