गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली महिला खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर की जिला और मंडल स्तरीय टीम का चयन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात सितंबर से होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से होगा। खेल निदेशालय ने विभिन्न खेलों के ट्रायल की तिथि घोषित कर दी है। चयनित टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने दी है।
खेल जिला स्तरीय मंडल स्तरीय ट्रायल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
तैराकी व टेबल टेनिस 7 सितंबर 8 सितंबर वाराणसी में 9 और 10 सितंबर
बास्केटबॉल व हैंडबॉल 10 सितंबर 11 सितंबर बस्ती में 13 से 15 सितंबर
कबड्डी 11 सितंबर 13 सितंबर आगरा में 18 से 20 सितंबर
जिम्नास्टिक 11 सितंबर 13 सितंबर आगरा में 18 और 19 सितंबर
खो खो व वॉलीबॉल 17 सितंबर 19 सितंबर फैजाबाद में 23 से 25 सितंबर
टेनिस, हॉकी 25 सितंबर 26 सितंबर झांसी में 28, 29 सितंबर
एथलेटिक्स व बैडमिंटन 27 सितंबर 29 सिंतबर लखनऊ में 4 से 5 अक्टूबर