संतकबीरनगर। शिक्षिका और उसके पति के बीच उपजे विवाद के मामले में पहुंची यूपी100 टीम के पुलिस कर्मियों से नोकझोंक करने और वर्दी फाड़ देने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया गया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के बानपुर की रहने वाली बिंदु देवी पत्नी अनरजीत खलीलाबाद क्षेत्र के उरदहवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह शिक्षिका की सूचना पर यूपी 100 टीम के हेड कांस्टेबल कमेक्षा सिंह, कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, अखिलेश राय मौके पर पहुंचे। जहां टीम को पता चला कि सूचनाकर्ता बिंदू देवी से पति अनरजीत व रुपावती ने बेलदार मारपीट और और गाली गलौज की है। टीम ने अनरजीत को कोतवाली ले जाने की कोशिश की तो अनरजीत और रुपावती बेलदार पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। दोनों लोगों ने पुलिस कर्मियों को गाली गलौज दिया और वर्दी फाड़ दी। साथ ही सीटी भी तोड़ दिया। बाद में पुलिस अनरजीत को पकड़ कर कोतवाली लाई थी। इस घटना में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज देने, वर्दी फाड़ देने ,सीटी तोड़ने के आरोप में अनरजीत और रुपावती बेलदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी अनरजीत को जेल भेज दिया गया।