फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने आतंकवाद का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एचआरपीजी कॉलेज पर आतंकवाद का पुतला जलाया। कार्यकर्ता अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर आक्रोशित थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी के जिला प्रमुख अमित दुबे ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर कायराना हमला किया गया। संगठन ऐसे राष्ट्र विरोधी एवं आतंकवाद का विरोध करता है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की जाती है। केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह भारत पर लगातार हमला कर रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का जवाब दे। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर नगर मंत्री अस्तित्व मणि त्रिपाठी, सूरज मद्धेशिया, निधि त्रिपाठी, अनूप यादव, आदित्य प्रताप यादव, अतुल उपाध्याय, बृजेश मद्धेशिया, राजेंद्र प्रसाद यादव, अरविंद कुमार चौधरी, हर्षित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें