फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप में 228 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लाक के करमहा ग्राम पंचायत में कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। सचिवालय परिसर में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न पेंशन योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का फार्म भरा गया। शिविर के दौरान खंड विकास अधिकारी सदर सूर्यनारायण मित्र ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप में 228 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 23 बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका लगाया गया। कई लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। उन्होंने बताया कि कल्याण शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 84 विधवा पेंशन, 29 विकलांगों के दो व्यक्तियों का फार्म भरवाया गया। शिविर शाम को चार बजे तक चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें