फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा @ 42.9, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

Mon, 13 May 2019 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 43 डिग्री के करीब जा पहुंचा। पूरे दिन लोग झुलसते रहे। मौसम विशेषज्ञ मंगलवार को बूंदाबांदी के राहत की संभावना जता रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। लेकिन रविवार को पारा सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा (42.9 डिग्री) पहुंच गया। हालांकि हवा की रफ्तार कम रहने और वातावरण में नमी ने थोड़ी राहत दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को भी राहत के आसार नहीं हैं। अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार भी 40-42 किलोमीटर पहुंच सकती है। 13 और 14 मई को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें