गोरखपुर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर बीएसए ने शनिवार को 13 विद्यालय बंद कराए।
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जांच में खोराबार क्षेत्र में सरस्वती शिक्षा निकेतन डांगीपार, पीके चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अमहिया, पलक पब्लिक स्कूल मठ परशुराम, खजनी क्षेत्र में ड्रीम्स चिल्ड्रेन एकेडमी मुडदेवा, बांसगांव क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रेन एकेडमी, केडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रसूलपुरए उरुवा क्षेत्र में वंदना इंग्लिश एकेडमी, महात्मा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मुडदेवा, मां ब्राह्मणी सेवा संस्थान पांडेयपुर, सियारी व पिपरौली क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ग्लोबल स्कूल महुआडाबर, जिंगल बेल पब्लिक स्कूल व सफ ायर एकेडमी बिना मान्यता के चलते मिले। सभी पर कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद कराया गया है। बताया कि सोमवार से फिर बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।