फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का बैग खरीदने निकली महिला प्रेमी संग हुई फरार

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बाजार करने के लिए घर से निकली और प्रेमी संग फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब पति को पत्नी के किसी पुरुष के साथ भागने की जानकारी हुई तो उसने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पति का आरोप है कि दो साल से वह परिवार के साथ खलीलाबाद में अपने ससुराल में रहता है। 14 दिसंबर को घर से बच्चों के लिए बैग खरीदने की बात कह कर पत्नी निकली और फिर वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरु किया। बाद में पत्नी की मोबाइल पर फोन किया तो बताई कि वह इटासी पहुंच गई है। उसने आशंका जाहिर कि उसकी पत्नी किसी पुरुष के साथ भाग गई है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें