फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के आमा भुजैनिया निवासी मंटू उर्फ देवनाथ(32) को बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे गोली उनके पेट के ऊपर दाहिनी तरफ जा लगी। गंभीर हालत में घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। प्रभारी एसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि स्कार्पियो में साइड लगने के विवाद के बाद यह घटना हुई। प्रथम दृष्ट्या इसी विवाद से घटना को जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देवनाथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कहीं जा रहे थे। उसी समय एक स्कार्पियो में साइड लग गई। जिसके कुछ बाद बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और तमंचे से फायर कर बदमाश मानिकचंद की तरफ भाग निकले। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। एसओ संजय शुक्ल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें