फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से निशुल्क मिलेगा गर्भनिरोधक इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने गुरुवार को जिला अस्पताल के महिला चिकित्सालय में डिंपा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान परिसर में फैली गंदगी को साफ करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉक्टर अभय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए डिंपा अभियान प्रारंभ हुआ है। इसके अंतर्गत महिलाएं गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाकर गर्भ से निजात पा सकती है। यह इंजेक्शन आगामी तीन माह तक प्रभाव रहेगा। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते का निर्देश सीएचसी पीएचसी को दिया गया है। डिंपा गर्भनिरोधक इंजेक्शन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। डीएम ने कार्यक्रम के बाद महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जहां गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखें। आगे से कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर सीएमओ डॉक्टर एस रहमान, जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉक्टर आलोक सिन्हा, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें