फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत के सोहावल को जोड़ने वाले ढेमवाघाट पुल से एक युवक ने रविवार को दोपहर में सरयू नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची रौनाही थाने की पुलिस उसकी खोज कर रही है।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अयोध्या के रौनाही थानाक्षेत्र के बेनीपुर-सोहावल निवासी आदर्श उर्फ गोलू (27) ने ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम की सहायता से युवक की तलाश की जा रही है।
इस संबंध में जब ढेमवाघाट चौकी प्रभारी साहब कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। पहले भी ऐसी घटनाओं के संबंध में ढेमवा चौकी अनभिज्ञ रही है। जबकि यह घटना जिले के नवाबगंज व अयोध्या जिले की सोहावल सीमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें