रुपईडीह/इटियाथोक। कौड़िया में आर्यनगर-विशेश्वरगंज मार्ग पर सात दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राॅली नहर में पलटने से घायल हुए इटियाथोक के दलपतपुर निवासी अंकेश सिंह उर्फ विक्कू (36) की इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। दलपतपुर के प्रधान घनश्याम वर्मा ने बताया कि विक्कू के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी अनीता, बेटियां मीठी (4) व छवि (2) हैं। बुधवार देर शाम विक्कू का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। (संवाद)