बेलसर (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर निवासी बलराम (25) शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर के सामने बैठे थे। तभी एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके दोनों हाथ, पेट, पैर व सीने पर नोंचना शुरू कर दिया। बलराम ने किसी तरह सियार का गला पकड़ लिया और उसे पटक-पटककर मार डाला। बलराम ने कहा, यदि वह सियार को नहीं मारते तो वह और लोगों पर हमला करता। (संवाद)