गोंडा। जानकीनगर में मंगलवार शाम एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बहराइच रोड निवासी विनय कुमार ने बताया कि चौक बाजार में उनकी कॉस्मेटिक्स की दुकान है। मंगलवार को वह परिजनों समेत दुकान में थे। जब घर पहुंचे तो छोटे भाई विवेक गुप्ता (18) का शव घर में लगे लोहे के दरवाजे की जाली में रस्सी से बंधे से लटका मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। विनय ने बताया कि सात महीने पहले उनके एक और भाई ने आत्महत्या की थी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)