फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुखार से युवक की मौत, डेंगू के पांच मरीज मिले

Tue, 22 Oct 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार पीड़ित युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। वहीं, पांच लोग डेंगू की चपेट में आ गए। ऐसे में जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 112 पहुंच गई है। सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम से डेंगू संक्रमितों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के निगाही पुरवा निवासी मोनू (30) को तेज बुखार के कारण रविवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को मोनू की मौत हो गई। वहीं, नगर कोतवाली के पंड़री शंकर निवासी भिखारी प्रसाद (53) सहित बुखार से पीड़ित चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। रविवार को भी बुखार पीड़ित एक छात्रा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, डेंगू व टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले 70 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें