फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। थाना क्षेत्र खरगूपुर के गोपालबाग गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवल बाजार निवासी संजय चौहान (19) बाइक से खरगूपुर जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि संजय की शादी तय होनी थी। वह लड़की को देखने जा रहा था तभी दुर्घटना हो गई। मौत की खबर घर में मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें