नवाबगंज। कटरा-परशुरामपुर मार्ग पर इस्माइलपुर के सरायहर्रा गांव के पास मंगलवार शाम चार बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सरायहर्रा गांव के पास कटरा की ओर जा रहे साइकिल सवार को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)