झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कोड़री गांव निवासी रिक्खी राम (45) शुक्रवार सुबह बाइक से बाजार जा रहे थे। गांव के पास ही सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रिक्खी राम को मेडिकल कॉलेज ले लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)