फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 09 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। करनैलगंज के मोहल्ला सोनादासी पुरवा निवासी राजकुमार का पुत्र अरविंद कुमार (18) बृहस्पतिवार देर शाम नया पंखा लेकर आया था। वह कमरे में पंखा टांग रहा था। तभी पंखे में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर अरविंद बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने बिजली कनेक्शन हटाकर उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. इमरान मोईन ने स्थिति गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में ही अरविंद की मौत हो गई। कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया घटना संज्ञान में नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें