फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में डूबकर युवक की मौत

Fri, 09 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में सरयू नदी में डूबने से शुक्रवार को पकवान गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, डूब रहे दूसरे युवक को एक बहादुर महिला ने अपनी साड़ी के सहारे बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना करनैलगंज व कैसरगंज की सीमा पर सरयू नदी के उसरा घाट की है। जहां उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकवान गांव निवासी आशुतोष सिंह (22) अपने मित्र मनीष कुमार सिंह निवासी ग्राम उसरा, थाना कैसरगंज, बहराइच के यहां मिलने आया था। उसका मित्र मनीष पोल्ट्री फार्म बना रहा था, जिसमें आशुतोष हाथ बंटाने लगा। शुक्रवार दोपहर आशुतोष नहाने के लिए सरयू नदी की तरफ बढ़ा तो मनीष ने उसे रोका और घर में ही नहाने के लिए कहा। मगर वह बात न मानकर सरयू में नहाने चला गया।
आशुतोष को गहराई का अंदाजा नहीं था और नहाते हुए वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो मनीष मौके पर पहुंच गया। मनीष को तैरना नहीं आता था फिर भी मित्र की जान बचाने के लिए वह नदी में कूद पड़ा। इससे वह भी डूबने लगा। तब तक एक महिला ने डूबते युवक को देखा, उसने तुरंत अपनी साड़ी खोलकर एक सिरा नदी में फेंका। मनीष ने साड़ी पकड़ी तो महिला ने खींचकर उसे बाहर निकाल लिया। आसपास के लोगों ने आशुतोष को भी नदी से निकाल लिया।
विज्ञापन

मनीष व आशुतोष को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आशुतोष को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें