खोड़ारे। आटा चक्की में गेहूं की पिसाई करते समय इंजन के पट्टे में पैर फंसने से 30 वर्षीय संतराम की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर अगया बुजुर्ग बरमबाबा चौरा में हुआ। संतराम गांव के ही कुलदीप पांडेय की चक्की पर मजदूरी करते थे। काम करते समय अचानक उनका पैर पट्टे में फंस गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बभनजोत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में छोटे संतराम अविवाहित थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)