झंझरी। बहराइच के कैसरगंज के खुदहापुरवा बदरौली गांव निवासी राजमोहन ने बताया कि चचेरे भाई सूबेदार (28) की जरवल रोड रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर बांकेलाल ने बताया कि रेलकर्मियों की सूचना पर सूबेदार का पोस्टमार्टम कराकर छानबीन की जा रही है। वहीं, इटियाथोक के धर्ममिश्र पुरवा निवासी सुनील कुमार गोंडा रेलवे स्टेशन पर वेंडर हैं। शनिवार को वह गोरखपुर से आ रही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में चाय बेचने के लिए चढ़े थे। गैस एजेंसी के पास ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से सुनील गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)