फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

मनकापुर (गोंडा)। सुपर फास्ट ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार की रात एक नवयुवक की मौत हो गयी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेजा है। मनकापुर-मसकनवा रेल खंड स्थित लखपत नगर रेलवे स्टेशन पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिनकरपुर गांव निवासी मोहम्मद नफीस (18) पुत्र मासूम अली रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच अचानक गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्टेशन मास्टर के मेमो पर जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मृतक की पहचान परिवारीजनों ने की है। मृतक के पिता मासूम अली के अनुसार उसके बेटे नफीस की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें