फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 06 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर गोविंदपारा गांव के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पेशकार यादव (26) निवासी सैजलपुर छपिया की मौत हो गई। प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पेशकार रविवार देर शाम बाइक से गोंडा रेलवे स्टेशन जा रहे थे, वहां से उन्हें ट्रेन से कहीं जाना था। रास्ते में हादसे में उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। पेशकार के परिवार में पत्नी पूजा, बेटा हिमांशु, बेटी हिमांशी, मां कृष्णावती व पिता रामधीरज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें