ट्रेन से कटकर युवक की मौत
इटियाथोक (गोंडा)। गोंडा-बलरामपुर रेल लाइन पर मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह तोमर ने बताया कि ग्राम लालनगर सिपहिया थाना तुलसीपुर निवासी रामकुमार(35) पुत्र बाबूलाल किसी काम से ट्रेन से गोंडा जा रहा था। वह भवानीपुर कलां रेलवे स्टेशन के पास गिर गया। चलती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर परिवारीजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा गया है।