परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम जालिमपुरवा गुरेटी निवासी सालिकराम ने बताया कि बृहस्पतिवार भोर पांच बजे उनके भाई नानबाबू (35) घर से पैदल ही जरूरी काम से चंदापुर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही नानबाबू की मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन समेत भाई निकला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि नानबाबू के भाई सालिकराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)