फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर में देर रात बाइक से घर लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने टक्कर मार दी। इससे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम डेहरास रामपुरवा निवासी देवराज मिश्र ने बताया कि उनके दो बेटे धर्मेश मिश्र व बृजेश मिश्र रविवार देर रात बाइक से तरबगंज से घर लौट रहे थे। परसपुर-बेलसर मार्ग पर ग्राम मोहना के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों वहीं गिर गए। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने धर्मेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे बृजेश का इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर कार छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें