झंझरी (गोंडा))। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुड्डूमल चौराहे के समीप शनिवार देर रात अनियंत्रित कार ने एक युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर के मेवातियान मोहल्ला निवासी महबूब (30) शनिवार रात दवा लेने के लिए गुड्डूमल चौराहे के समीप स्थित मेडिकल स्टोर पर गए थे। वह दवा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी गुरुनानक चौक की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महबूब की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।