विश्नोहरपुर। ढेमवा घाट क्षेत्र में कटान वाले स्थान के पास मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अयोध्या के रौनाही निवासी सुखराम यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह खोवा बेचने चौखड़िया जा रहे थे। ढेमवा घाट पर नाव से बाइक उतारते समय अमन सिंह से कहासुनी हो गई। इसके बाद अमन सिंह व उसके साथी पीटने लगे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी अमन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)