गोंडा। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर चार से शहीन निवासी मनकापुर को नौ किलो 138 ग्राम सफेद धातु के आभूषण व 45 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि आभूषण व नकदी के संबंध में शहीन कोई वैध प्रपत्र नहीं प्रस्तुत कर सका। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)