उमरी बेगमगंज (गोंडा)। क्षेत्र के अमौठी निवासी पंकज सिंह (28) सोमवार रात आठ बजे पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। पंकज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के चाचा हरिबक्श सिंह ने बताया कि पंकज के पिता शिवनाथ सिंह व मां की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में सिर्फ छोटे भाई हैं। पंकज दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)