फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर चौरी चौराहा के पास रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दाेनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के बदरौली गांव निवासी रोहित कुमार सिंह (32) अपने गांव के ही रहने वाले अशोक कुमार पांडेय (35) के साथ रविवार देर रात बाइक से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती अशोक के भतीजे को देखने जा रहे थे। दोनोंं लखनऊ-गोंडा मार्ग पर कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चौरी चौराहे के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक का इलाज चल रहा है। करनैलगंज इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसी के चलते सिर में गहरी चोट से रोहित की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें