फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांप के काटने से युवती की मौत

Sat, 01 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चांदनी सिंह। फाइल फोटो 
विज्ञापन
तरबगंज। क्षेत्र के खजुरी खास गांव निवासी करिया सिंह की पुत्री चांदनी सिंह (20) शनिवार सुबह 10 बजे घर के कमरे में बैठकर बाल संवार रही थीं। इसी दौरान बिल से निकले सांप ने चांदनी को काट लिया। परिजन उन्हें अमदही के निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। शहर के निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। चांदनी चार भाई-बहनों में छोटी थीं। उनकी मां संतोष कुमारी प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। पिता और दोनों भाई मजदूरी करते हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, लेखपाल संजय वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें