फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में युवक की मौत, पिता-पुत्री घायल

Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। मारूडीह के मजरा मौरीडीहा निवासी नंदकार (20) की कौड़िया में सड़क हादसे में घायल होने के बाद लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। कोचवा गांव के ग्राम प्रधान राजेश सोनी ने बताया कि नंंदकार खेती-किसानी करते थे। उनके बड़े भाई बलवीर के बेटे का शनिवार को बरही संस्कार होना था। इसलिए बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से अपनी बहन को निमंत्रण देने के लिए सरौना गए थे। रात में लौटते समय कौड़िया में घुचुवापुर के पास बहराइच की तरफ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। नंदकार को सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि हादसे के बाद भाग रही बस को बहराइच के विशेश्वरगंज थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। कौड़िया इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि नंदकार ने हेलमेट नहीं पहना था, इस वजह से सिर में गंभीर चोट से उनकी मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है। खरगूपुर के अमडोहवा निवासी कृष्णकुमार पांडेय (50) शुक्रवार सुबह पुत्री रंजना (21) के साथ उसकी दवा लेने बाइक से शहर गए थे। 11:30 बजे लौटते समय पड़री शंकर काली माई स्थान के पास बहराइच की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें