फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इयर फोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एक युवक को इयर फोन लगाकर गाना सुनना महंगा पड़ गया। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुआवां कुट्टी गांव निवासी सूरज (22) की सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मोबाइल में इयर फोन लगा कर गाना सुन रहा था। ट्रेन आने की वजह से उसका फाटक बंद था। लोग ट्रेन के निकल जाने और फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे। सूरज गाना सुनते हुए फाटक के नीचे से निकलकर लाइन को पार करने लगा, तभी ट्रेन आ गई और कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें