फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार (26) रविवार देर शाम घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह सुनील का बड़ा भाई उमेश कुमार बाग के समीप पहुंचा तो उसका शव शीशम के पेड़ में रस्सी से बंधे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि सुनील का पत्नी से विवाद हुआ था। इसी वजह से उसने जान दी है। हालांकि बाबूलाल का कहना है कि परिवार में कोई कलह नहीं थी। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें