फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अलाव के लिए लकड़ी तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की गिरकर मौत

Wed, 31 Jan 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। खेत की सिंचाई कर रहा एक युवक ठंड लगने पर लकड़ी तोड़ने चला गया। पेड़ पर चढ़े युवक का पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। परिजन उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी राहुल शुक्ला (21) सोमवार को खेत में सिंचाई कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, सिंचाई करते हुए शाम हो गई। ठंड बढ़ने पर राहुल अलाव की व्यवस्था करने लगा। खेत के बगल में कटरा-किशुदासपुर मार्ग पर लगे पेड़ पर लकड़ी तोड़ने चढ़ गया। इस दौरान पैर फिसल जाने से डाल उससे हाथ से छूट गई। वह नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल तीन भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर था। बड़े भाई व एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम अयोध्या में कराया गया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें