गोंडा नवाबगंज के नया बाजार निवासी लकी सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी कस्बे के गांधी चौक में अंबिका ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम कस्बे के मुट्ठीगंज निवासी अज़ीमुल्ला उर्फ अजीम उसकी दुकान पर आए और कहा कि मेरी शादी तय हो गई है। इसके लिए वह सोने का जेवर खरीदना चाहता है। अजीम के बताने पर सोने की चार जंजीर तथा दो जोड़ी कान के झाले दिखाए। अजीम ने कहा कि इसे हम अपनी मां और भाभी को दिखाकर वापस लाते हैं। लकी के मुताबिक वह अजीम को पहचानता था। इस वजह से जेवर तौलकर उसे दे दिया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो फोन किया मगर उसका मोबाइल बंद मिला। घर जाने पर अजीम के भाई सफीउल्लाह, नवीउल्ला तथा करीमउल्ला ने कहा कि बार-बार घर मत आइए अगर अजीम नहीं मिलते हैं तो आपके जेवर या उसके पैसे हम देंगे। बाजार में पता चला कि अजीम ने मनीष सोनी तथा भोलाबाबू के प्रतिष्ठान से भी इसी तरह जेवर हड़पे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच की जा रही है।