फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पर ध्यान दे योगी सरकार : धनंजय

Tue, 21 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने महाकुंभ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ये मेरी आस्था का विषय है। मैं खुद संगम में स्नान करके आया हूं। योगी सरकार का कार्य अच्छा है, लेकिन युवाओं के रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी कार्यक्रम में शामिल होने बेलसर पहुंचे पूर्व सांसद का मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले 2026 का पंचायत चुनाव देखना है, इसके बाद 2027 देखा जाएगा। इस मौके पर बरसड़ा के पूर्व प्रधान रीतेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सिंह, रामरूप दूबे, लिटिल सिंह,अजय सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें