फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 02 Jun 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में फंसे कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने की है। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट में एडीएम सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मोर्चा ने राष्ट्रपति से पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने की अनुमति देने, महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कात्यायनी त्रिपाठी, रेनू उपाध्याय, मंडल सचिव सदानंद दूबे, गुड्डू यादव, मनोज उपाध्याय, राजदत्त, हरिभान यादव, प्रदेश सचिव किशन बिहारी वर्मा, राम किशोर पांडेय, दुर्गा पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें