गोंडा में नवरात्र व्रत के समापन पर कन्याओं को कराया भोजन।
- फोटो : GONDA
1गोंडा। या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार के बीच सोमवार को हवन पूजन के बीच श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया। नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजन-अर्चन के लिए भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विशेष पूजन अर्चन व पुष्पार्चन के बाद हवन-पूजन में भाग लिया। जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन हुआ। इसके बाद माता के भक्तों ने व्रत का पारण किया।