श्याम मंदिर में आयोजित भादी उत्सव में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक
गोंडा। भादी मावस उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में 13 महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर राणी दादी सती का मंगल पाठ किया। कोलकाता के आनंद नगर से आए कलाकारों ने मनमोहक तरीके से नृत्य नाटिका का मंचन किया। इसमें दादी के जन्म से लेकर सती होने तक के पूरे प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंदिर प्रांगण में बाबा खाटू श्याम व झुंझनू वाली राणी सती दादी का भव्य दरबार सजाया गया। रंजन शर्मा ने पाठ के बीच भजन गया- दीवाने हैं दादी के हम मतवाले हैं, सुनो जी हम दादी वाले हैं..., मेरी मैया मेरे घर आई... धोए धोए आंगना में आओ म्हारा दादी जी...। शालिनी अग्रवाल, संगीता भावसिंहका, पायल शर्मा, सारिका सोमानी, किरन सिंघल, ज्योति गर्ग, शालिनी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, नीना अग्रवाल, रजनी केडिया, मीरा व दीपिका गर्ग ने पीले रंग की साड़ी पहनकर मंगल पाठ किया। इस दौरान श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष मीना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बेनू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, पूनम मित्तल, वर्षा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरोज गर्ग, नीतू गर्ग, ज्योति तुलस्यान, प्रीति तुलस्यान, रेनू मंगल, सुधा टेकड़ीवाल मौजूद रहीं।