कटरा बाजार। कटहरिया गांव स्थित मायके में मुंडन संस्कार में आईं गुड़िया देवी (35) निवासी भितिहा करनैलगंज की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गांव निवासी दद्दन ने बताया कि उनके घर में शुक्रवार को मुंडन था। उनकी बहन गुड़िया देवी शुक्रवार को ही आई थीं। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी कटरा बाजार में इलाज के दौरान गुड़िया की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर बहुत ही ज्यादा बढ़ा था। दवा दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिला चिकित्सालय रेफर करने से पहले ही मौत हो गई। निरीक्षक अपराध मनोज पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)