परसपुर (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में मंगलवार को नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 18 महिलाओं की नसबंदी होनी थी। 17 महिलाओं की तो नसबंदी हो गई, लेकिन ऑपरेशन के दौरान गोगिया गांव की एक महिला की हालत बिगड़ गई। अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि ऑपरेशन जिला महिला अस्पताल की डाॅ. सौम्या कर रही थीं। यूरीन डिस्चार्ज होने से ऑपरेशन में दिक्कत हुई। जिससे ऑपरेशन रोककर महिला को आशा कार्यकर्ता के साथ जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। वहां उसका इलाज हो रहा है।