फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 03 Sep 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
उमा प्रजापति। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र के ग्राम पूरे टीका मिश्र पुरवा बेलमत्थर की रहने वाली एक महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामलाल प्रजापति ने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। हर साल की तरह हरितालिका तीज पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार सुबह गुरुग्राम से घर पहुंचे थे। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे वह गेहूं पिसाने के लिए पास के दुबाई गांव की चक्की पर गए थे। मां फूलन देवी खेत में धान की फसल की निराई करने गई थी। घर में पत्नी उमा (24) अकेली थी। गेहूं पिसाकर घर लौटा तो उमा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उमा की मां बिटाना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ मनोज कुमार व वीरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। उमा की मौत से बेटियों आयुषी (4) व नित्या (2) के सिर से मां का छाया छिन गया। मासूम बेटियां मां की मौत से परेशान हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें