फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Mon, 11 Sep 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में इलाज के बहाने एक महिला से पैथोलॉजी सेंटर में दुष्कर्म किया गया। यही नहीं दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र की निवासी महिला का कहना है कि उसका पति सऊदी अरब में रहता है। 31 अगस्त की रात 11 बजे उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने गांव के ही एक व्यक्ति को फोन करके बुलाया और किसी डॉक्टर को दिखाने का अनुरोध किया। युवक उसे लेकर लखनऊ रोड स्थित अपने पैथोलॉजी सेंटर पर ले गया। वहां उसे कुछ दवाएं खिलायीं। महिला का कहना है कि दवा खाने के बाद वह अचेत हो गई। तब युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। महिला के मुताबिक होश आने पर युवक ने उसे अश्लील वीडियो दिखाते हुए कहा कि यदि किसी को बताया तो यह वीडियो तुम्हारे पति के पास भेजने के साथ ही वायरल कर दूंगा। फिर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन

महिला ने सोमवार शाम करनैलगंज कोतवाल को तहरीर दी। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें