गोंडा। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इटियाथोक के गोसेंद्रपुर गांव निवासी पूनम देवी 27 मई को दवा लेने डॉक्टर के यहां गई थीं। लौटते समय सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घायल पूनम को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।